आपदा/दुर्घटना

उत्तरकाशी में मार्गों की स्थिति: गंगोत्री व यमुनोत्री  राजमार्ग अवरुद्ध, अन्य मार्ग सुचारू

 

उत्तरकाशी, 6 सितम्बर।जिले में लगातार बारिश के चलते गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के कई स्थानों पर अवरोध उत्पन्न हो गया है, हालांकि अधिकांश अन्य मार्गों पर यातायात सामान्य रूप से चल रहा है।

जिला आपदा संचालन केंद्र (DEOC) उत्तरकाशी से मिली जानकारी के अनुसार,

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भटवाड़ी-चडेथी एवं हेल्गु गाड के पास अवरुद्ध है। बीआरओ द्वारा मार्ग खोलने का कार्य जारी है। हर्षिल से धराली तक मार्ग 4×4 वाहनों के लिए खुला है, जबकि धराली से गंगोत्री तक यातायात सुचारू है।

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कल्याणी, बाड़िया, जंगलचट्टी, बनास एवं नारदचट्टी के पास मार्ग बंद है। एनएच विभाग द्वारा मार्ग खोलने का कार्य किया जा रहा है।

बड़कोट-डामटा-विकासनगर मोटर मार्ग पर यातायात सुचारू बना हुआ है।

उत्तरकाशी-सुवाखोली-देहरादून मोटर मार्ग व उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग भी बिना किसी बाधा के चल रहे हैं।जिला मुख्यालय समेत सभी तहसील क्षेत्रों में फिलहाल हल्के बादल छाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!