Front Page

तपोवन-विष्णुगाड़ परियोजना के खिलाफ धरना सातवें दिन जारी, 15 सूत्रीय मांगों पर अड़े ग्रामीण

 

ज्योतिर्मठ, 6 अप्रैल (कपरुवाण)। निर्माणाधीन तपोवन-विष्णुगाड़ जल विद्युत परियोजना की निर्माणकर्ता कंपनी के खिलाफ चल रहा धरना-प्रदर्शन मंगलवार को सातवें दिन भी जारी रहा। एनटीपीसी परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों ने अपनी 15 सूत्रीय मांगों के पूरा होने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प दोहराया।
इस बीच मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रदीप फर्शवान, भाजपा नेता राकेश भंडारी तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश सती धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों के आंदोलन का समर्थन किया। साथ ही धरना स्थल से ही जिलाधिकारी से वार्ता कर बुधवार को तहसील मुख्यालय में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वार्ता का समय भी निर्धारित कराया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार और संगठन पूरी तरह से प्रभावित ग्रामीणों के साथ हैं तथा परियोजना प्रभावितों की जायज मांगों के निराकरण के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।
इस दौरान धरना स्थल पर प्रधान संगठन ज्योतिर्मठ के अध्यक्ष मोहन लाल बजवाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बलबीर बिष्ट, मिथलेश फर्शवान, तपोवन की प्रधान पूनम पंत, बड़ागांव की प्रधान बीना देवी, कुंडी खोला के विक्रम सिंह फर्शवान, क्षेत्र पंचायत सदस्य बड़ागांव-मेरग लक्ष्मी देवी, ढाक के विपेंद्र कैरणी, डॉ. अजीत पाल रावत, देवेंद्र खनेड़ा, सरपंच संगठन अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!