क्षेत्रीय समाचार

थराली के रामलीला मैदान में शुक्रवार से राम कथा एवं रुद्री महायज्ञ

-रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट-
थराली, 20 जून। रामलीला मैदान थराली में कल से आयोजित होने वाले श्री राम कथा एवं रुद्री महायज्ञ के आयोजन से पहले थराली में एक भव्य कलश यात्रा निकली गई जिसमें भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

शुक्रवार से रामलीला रामलीला मैदान थराली में श्रीराम कथा एवं रुद्री महायज्ञ का आयोजन श्री बेतालेश्वर महादेव मंदिर के तत्वावधान में शुरू किया जा रहा है। राम कथा एवं रूद्री महायज्ञ आयोजन से पूर्व गुरुवार को बेतालेश्वर महादेव मंदिर के महंत रजनिशानन्द गिरी, गंगा सिंह बिष्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप रावत, डॉ हरपाल नेगी,प्रेम बुटोला, कैलाश देवराड़ी, प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर भगवती प्रसाद गोस्वामी के नेतृत्व में रामलीला मैदान थराली से मुख्य बाजार,नासिर बाजार होते हुए स्टेट बैंक बाजार तक एक कलश यात्रा निकाली गई। उसके बाद यात्रा वापस रामलीला मैदान पहुंची।


इस यात्रा में भारी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने कलशों में पिंडर नदी से पानी भर कर कलशों को आयोजन स्थल तक लाए जबकि इस दौरान आयोजन से जुड़े युवाओ,बुजुर्गों ने भी यात्रा में भागीदारी निभाई।

इस मौके पर बेतालेश्वर महादेव मंदिर के महंत रजनीशानन्द गिरी ने बताया कि प्रसिद्ध कथा व्यास स्वामी अवधेशानंद गिरी के शिष्य स्वामी राम आत्मानन्द गिरी के द्वारा राम कथा का वाचन किया जाएगा।इस कथा का समापन 30 जून को यज्ञ पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!