क्षेत्रीय समाचार

रामचन्द्र के राज्याभिषेक के साथ पनाई की 97 वीं रामलीला का हुआ समापन

गौचर, 10 जून (गुसाईं) । मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामचन्द्र के राज्याभिषेक के साथ पनाई गांव की 97 वीं रामलीला का समापन हो गया है।

पिछले ग्यारह दिनों से मुख्य बाजार के रामलीला मैदान में आयोजित पनाई गांव की 97 वीं रामलीला में क्षेत्र की जनता ने बड़ी संख्या में पहुंच कर रामलीला का आंनद लिया। इन ग्यारह दिनों में जहां भगवान राम व सीता के जन्म से लेकर लंका दहन तक का विस्तार से मंचन किया गया वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया गया। रविवार देर शाम आयोजित भगवान रामचन्द्र के राजतिलक कार्यक्रम में बढ़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया।

राजतिलक कार्यक्रम से पूर्व भगवान रामचन्द्र जब लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद जब अयोध्या वापस आ रहे थे तब अयोध्या से भरत अपनी सेना के राम के स्वागत के लिए अयोध्या की सीमा पर जाते हैं। के मंचन ने दर्शकों का मन मोहा इसके पश्चात रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम की धुन के साथ भगवान रामचन्द्र का राज्याभिषेक किया गया और उपस्थित जनसमुदाय को राजतिलक लगाने के बाद रामलीला का समापन किया गया।

इस रामलीला में विवेक जोशी ने राम, जयवीर भंडारी ने लक्ष्मण, आदित्य भंडारी ने सीता,किशन बिष्ट ने भरत,कार्तिकेय लिंगवाल ने शत्रुघ्न,लक्ष्मण भंडारी ने हनुमान तथा रूद्राक्ष लिंगवाल सुक्रीव का किरदार निभाया।

रामलीला मंडली के अध्यक्ष उमराव सिंह नेगी के नेतृत्व में राकेश लिंगवाल, मुकेश नेगी,जयकृत बिष्ट,ताजबर बिष्ट, संदीप नेगी,पंकज भंडारी, रघुनाथ सिंह बिष्ट,मंगल सिंह बिष्ट, जयपाल बिष्ट, अनुसूया नेगी,शेर सिंह नेगी, गिरीश जोशी, बीरेंद्र बिष्ट, अरविंद नेगी, आलोक नेगी, हरीश नेगी,आशू, गोपाल, रणजीत बिष्ट के अलावा महिला संगठन,यंग स्टार क्लब आदि का विषेश योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!