उत्तराखंड में रेड अलर्ट: अगले तीन घंटे में अत्यधिक बारिश की चेतावनी, कई मार्ग बंद

https://www.facebook.com/share/v/16qj1cSCv5/https://www.facebook.com/share/v/18MvE3tTXP/
देहरादून, 29 अगस्त। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आज सुबह 29 अगस्त 2025 को सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। चेतावनी के अनुसार, अगले तीन घंटों में चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर और देहरादून जिलों के कई इलाकों में भारी से अत्यंत भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना है।

विगत रात्रि प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में हुई अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थितियों की समीक्षा करने तथा हालात का जायजा लेने के लिए कंट्रोल रूम पहुंचे मुख्य सचिव श्री आनंद बर्धन।
प्रभावित क्षेत्रों में देविधुरा, सवाल, मंच, टनकपुर, बनबसा, खटीमा, पंचेश्वर, चकराता, साहिया, कालसी और विकासनगर समेत आसपास के इलाके शामिल हैं।
⛔. उत्तरकाशी में राष्ट्रीय और राज्य मार्गों की स्थिति
लगातार हो रही बारिश से उत्तरकाशी जिले के कई मार्ग बाधित हो गए हैं।
1. गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग – नेताला, नलुणा, विशनपुर और पापड़गाड़ के पास मलबा और बोल्डर आने से मार्ग अवरुद्ध है। हर्षिल और धराली के बीच भी सड़क बंद है। बीआरओ की टीमें मार्ग खोलने में जुटी हैं।
2. यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग – कल्याणी, महरगांव, डाबरकोट, सिलाई बैंड, जंगलचट्टी, बनास और नारदचट्टी में मार्ग बंद है। जंगलचट्टी और डाबरकोट में सड़क खोलने का कार्य चल रहा है।
3. बड़कोट-डामटा-विकासनगर राष्ट्रीय राजमार्ग – यातायात सुचारू।
4. उत्तरकाशी-सुवाखोली मोटर मार्ग – यातायात सुचारू।
5. उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग – यातायात सुचारू।
🚨 प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन ने पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा कर रहे लोगों को सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और नदियों का जलस्तर बढ़ने का खतरा बना हुआ है।
