पौड़ी के ऐतिहासिक कण्डोलिया मैदान में गणतंत्र दिवस पर भव्य परेड का किया गया आयोजन
कैबिनेट मंत्री ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज व गणतन्त्र दिवस परेड की ली सलामी
पौड़ी, 26 जनवरी (शिवाली) । 75वें गणतन्त्र दिवस पर जनपद पौड़ी के ऐतिहासिक कण्डोलिया मैदान में भव्य परेड का आयोजन किया गया। भव्य परेड के शुभारम्भ के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती जया बलूनी द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री डा0 धनसिंह रावत का ससम्मान स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि डा0 धनसिंह रावत द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा गणतन्त्र दिवस परेड की सलामी ली गई। पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार विभव सैनी द्वारा गणतन्त्र दिवस परेड की प्रथम कमाण्ड का नेतृत्व किया गया। द्वितीय कमाण्ड उपनिरीक्षक दिनेश राणा एवं तृतीय कमाण्ड उपनिरीक्षक किशन दत्त शर्मा द्वारा संभाली गई।
परेड में आर्म्ड पुलिस प्लाटून कमाण्डर- अपर उपनिरीक्षक चन्द्र दास, नागरिक पुलिस प्लाटून कमाण्डर– अपर उपनिरीक्षक कमल किशोर, पीएसी प्लाटून कमाण्डर– मेहर चन्द्र, महिला पुलिस प्लाटून कमाण्डर– महिला उपनिरीक्षक रीना वर्मा, अग्निशमन प्लाटून कमाण्डर- महिला फायर मैन विनीता, जिला होमगार्ड़स प्लाटून कमाण्डर– धर्म सिंह, एनसीसी बालक प्लाटून कमाण्डर– प्रमोद सिंह, एनसीसी बालिकायें प्लाटून कमाण्डर- मीनाक्षी समेत आठ प्लाटून शामिल हुई।
इसके अलावा जनपद पौड़ी की पिंक यूनिट, गौरा शक्ति यूनिट, डायल-112, यातायात पुलिस इन्टरसेफ्टर वाहन, संचार वाहन, अग्निशमन बैक पैक दस्ता एवं एसजीआरआर स्कूल बैण्ड सम्मलित हुये, जिनके द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत करते हुये सलामी मंच के आगे से गुजरते हुये मुख्य अतिथि को सलामी देते हुए भव्य परेड का प्रदर्शन किया गया। साथ ही विभिन्न विभागों/निगमों द्वारा तैयार की गयी रंग-बिरंगी एवं जीवंत झाँकियों द्वारा मनमोहक नजारा प्रस्तुत किया गया। मंच संचालन निरीक्षक अभिसूचना इकाई सूर्य प्रकाश द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि द्वारा अपने सम्बोधन में उपस्थित समस्त महानुभावों, अधिकारियों एवं पत्रकार बंधुओं तथा जनपद पौड़ी गढवाल की संम्भ्रान्त जनता को 75वें गणतन्त्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। इस मौके पर जनपद स्तर पर उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 12 पुलिस कर्मचारियों उपनिरीक्षक नापु अमित भट्ट थाना थलीसैण, मुख्य आरक्षी नापु सुरजीत सिंह थाना रिखणीखाल, मुख्य आरक्षी नापु सुनील कुमार थाना धुमाकोट, मुख्य आरक्षी नापु संतोष कुमार सीआईयू, मुख्य आरक्षी सपु विपुल खण्डूरी, मुख्य आरक्षी सपु नरेन्द्र सिंह साईबर सैल, उपनिरीक्षक लवराज सिंह पुलिस दूरसंचार पौड़ी, लीडिंग फायर मैन पुष्पेन्द्र फायर स्टेशन पौड़ी, महिला आरक्षी नापु दमयन्ती पुलिस कार्यालय, महिला आरक्षी नापु प्राची थाना लक्ष्मणझूला, आरक्षी नापु ममराज पंवार क्षेत्राधिकारी कार्यालय पौड़ी, आरक्षी अभिसूचना धर्मेन्द्र सिंह स्थानीय अभिसूचना इकाई पौड़ी को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी, जिलाधिकारी पौड़ी आशीष कुमार चौहान, जिलाध्यक्ष सुषमा रावत, मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डे, अपर पुलिस अधीक्षक संचार अनूप काला तथा पुलिस एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।कण्डोलिया के ऐतिहासिक मैदान में लगभग 1500 से अधिक लोगों द्वारा गणतन्त्र दिवस परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनन्द लिया गया।