क्षेत्रीय समाचार

गौचर के प्रतिष्ठित वयोवृद्ध व्यापारी ज्ञानसिंह बिष्ट का निधन

गौचर, 14 जून।vगौचर के प्रतिष्ठित वयोवृद्ध व्यापारी ज्ञानसिंह बिष्ट का निधन हो गया है। उनकी उम्र 98 वर्ष के आसपास थी।

मूल रूप से सिदोली क्षेत्र के निवासी ज्ञानसिंह बिष्ट ने उस समय गौचर क्षेत्र में अपना व्यापार शुरू किया था जब गौचर क्षेत्र में कुछ ही लोग अपना व्यापार संचालित कर रहे थे। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्होंने बृहस्पतिवार को अपने गौचर स्थित निवास पर सुबह 10 बजे के आसपास अंतिम सांस ली।

अलकनंदा नदी तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी चिता को उनके पुत्र दिनेश बिष्ट, अनिल बिष्ट व पौत्र आकाश बिष्ट ने मुखाग्नि दी। उनके निधन पर व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश नेगी, पूर्व पालिका सभासद अनिल नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश डिमरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष जयकृत बिष्ट, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष संदीप नेगी, गजेन्द्र नयाल, रविन्द्र कंडारी आदि ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!