केदार घाटी में बोलेरो पर मलबा गिरा, दो की मौत, चार गंभीर
गुप्तकाशी, 1 सितंबर। सोमवार सुबह लगभग 7:34 बजे मुनकटिया में एक बोलेरो वाहन (संख्या: यूके 11 टीए 1100) पर अचानक मलबा गिरने से बड़ा हादसा हो गया। वाहन में कुल 8 यात्री सवार थे। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल सोनप्रयाग लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
सामान्य घायल:
1. मोहित चौहान, पुत्र उपेंद्र चौहान।
2. राजेश्वरी, पत्नी नवीन, उम्र 35 वर्ष, निवासी उत्तरकाशी।
गंभीर घायल:
1. नवीन सिंह रावत, पुत्र जयेंद्र सिंह रावत, उम्र 35 वर्ष, निवासी बड़कोट, उत्तरकाशी।
2. प्रतिभा, पुत्री गिरवीर सिंह, उम्र 25 वर्ष, निवासी बड़कोट, उत्तरकाशी।
3. ममता, पुत्री चेन सिंह, उम्र 35 वर्ष, निवासी बड़कोट, उत्तरकाशी।
4. पंकज, पुत्र हुकम सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी मोख मल्ला, नंदानगर, चमोली (वाहन चालक)।
मृतक:
1. रीता, पत्नी उदय सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी बड़कोट, उत्तरकाशी।
2. चंद्र सिंह, पुत्र कलम सिंह, उम्र 68 वर्ष, निवासी बड़कोट, उत्तरकाशी।
स्थानीय प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। भारी बारिश के चलते क्षेत्र में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे यात्रा और आवाजाही में भी कठिनाई हो रही है।
