क्षेत्रीय समाचार

नगर पंचायत थराली ने चलाया स्वच्छता अभियान

-रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट-
थराली, 17 जनवरी। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की मुर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को उत्सव रूप में मनाएं जाने के तहत नगर पंचायत थराली ने व्यापक रूप से नगर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया।

बुधवार को नगर पंचायत ने रामलीला मैदान थराली के पास स्थित बेतालेश्वर महादेव मंदिर एवं पिंडर नदी के घाटों की सफाई की इस दौरान पिंडर नदी के तटों पर बिखरा कूड़े को इकट्ठा कर वैज्ञानिक तरीके से उसका निस्तारण किया गया। जबकि बेतालेश्वर महादेव मंदिर में सफाई करने के साथ ही उसका सौन्दर्यीकरण किया गया।

इस अवसर पर नगर पंचायत थराली के अधिशासी अधिकारी टंकार कौशल ने बताया कि अयोध्या में श्रीराम चंद्र की मुर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर शासन से जारी निर्देशो के क्रम में 14 जनवरी से नगर पंचायत क्षेत्र में अवस्थित सभी मंदिरों और नदी के घाटों सफाई की जा रही हैं।

इस अभियान में नगर पंचायत के पर्यावरण मित्रो,नगर पंचायत के कर्मियों के साथ ही स्थानीय भाजपाई विशेष सहयोग दे रहे हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से मंदिरों ,पूजा स्थलों, नदी तटों और संगम स्थलों को साफ और स्वच्छ बनाये रखने की भी अपील की हैं।

आज चलाएं गए अभियान में बेतालेश्वर मंदिर के महंत रजनीशा गिरी महाराज, सामाजिक कार्यकर्ता गंगा सिंह बिष्ट,नगर पंचायत के सफाई सुपरवाइजर महेश प्रकाश, चंदोला,डाटा आपरेटर रजनी उनियाल, लिपिक कमलेश जोशी, राबिन, मनोज जोशी, विनोद, मीनाक्षी, देवेश्वरी, सुरेंद्र गुसाईं, विक्रम गुसाईं, राकेश पुरोहित, राकेश आर्य आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!