पौड़ी में वारंटियों की धर पकड में तीन वारण्टी बिजनौर एंव कोटद्वार से गिरफ्तार
कोटद्वार, 7 अक्टूबर (शिवाली) अप्पाउर्रै पुलिस अधीक्षक कोटद्वार/जया सलोनी, क्षेत्राधिकारी विमव सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मनीभूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में वारण्टियों की धर पकड शुरू कर दी है।
शुक्रवार को चौकी प्रभारी कलालघाटी दिनेश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा वारण्टी सुबोध थापा को लच्छमपुर कलालघाटी से गिरफ्तार किया गया तथा वारण्टी अभियुक्त गौतम को बिजनौर उ0प्र0 से गिरफ्तार किया गया।
इनक अलावा वारण्टी संजीव रावत शिवपुर को शिवपुर कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में कलालघाटी चौकी प्रभारी दिनेश कुमार के अलावा एस,साई, बलवंत सिंह, हेड कांस्टेबल राकेश चौहान व संजय कुमार शामिल थे।
