क्षेत्रीय समाचार

राजकीय पॉलीटेक्निक पोखरी में उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर भव्य आयोजन

पोखरी, 17 अक्टूबर (राणा)। नरेंद्र सिंह भंडारी राजकीय पॉलीटेक्निक, पोखरी में उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती (2025) के उपलक्ष्य में विविध सांस्कृतिक एवं तकनीकी कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर चित्रकला, गायन, नृत्य, फोटोग्राफी, फिल्म मेकिंग एवं हैकथॉन से संबंधित परियोजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्र–छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मुख्य अतिथि अनिल कुमार, सहायक प्रोफेसर (भौतिक विज्ञान), राजकीय पी.जी. कॉलेज पोखरी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि “इंजीनियर देश के विकास के वास्तविक निर्माता होते हैं। यह समय आपके जीवन का स्वर्णिम चरण है, जब आप शिक्षा और ज्ञान के नए आयामों को प्राप्त कर रहे हैं।” उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार और अनुसंधान पर ध्यान केंद्रित करने की प्रेरणा दी।

अति विशिष्ट अतिथि अनिल खत्री, फूड इंस्पेक्टर पोखरी ने कहा कि “राजकीय पॉलीटेक्निक पोखरी न केवल तकनीकी शिक्षा देता है, बल्कि अनुशासन, सहयोग और नेतृत्व की भावना भी विकसित करता है।”

विशिष्ट अतिथि श्यामवीर सैनी, प्रभारी प्रधानाचार्य, राजकीय आई.टी.आई. पोखरी ने कहा कि सफलता अनुशासन, कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास से ही प्राप्त की जा सकती है।

संस्थान के प्रधानाचार्य दिनेश कंजोलिया ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान उत्कृष्ट प्रदर्शन की परंपरा को आगे बढ़ाता रहेगा और शिक्षकगण छात्रों की हर संभव सहायता के लिए तत्पर हैं।

विजेता परिणाम इस प्रकार रहे:

चित्रकला प्रतियोगिता: प्रियांशु (प्रथम), साक्षी (द्वितीय), अनीस (तृतीय)

सोलो गायन: आकाश (प्रथम), अक्षय (द्वितीय), सुमित (तृतीय)

नृत्य प्रतियोगिता: प्रिया (प्रथम), सिविल द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की छात्राएँ (द्वितीय), ग्रुप प्रस्तुति (तृतीय)

फोटोग्राफी: हिमांशु (प्रथम), मनीषा (द्वितीय), आदित्य (तृतीय)

फिल्म मेकिंग: अभिषेक भंडारी (प्रथम), आकाश (द्वितीय), हिमांशु (तृतीय)

हैकथॉन: इलेक्ट्रिकल ब्रांच – स्मार्ट ऑटोमेशन (प्रथम), नेविगेशन ट्रैफिक सिग्नल (द्वितीय), सिविल ब्रांच – हिली रोड सेफ्टी (तृतीय)

कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष सुदर्शन सिंह, रसायन प्रवक्ता नवीन चंद्र, सिविल इंजीनियरिंग प्रवक्ता अंकित असवाल, इलेक्ट्रिकल प्रवक्ता विष्णु कुमार, अनुदेशक गोविंद गुप्ता, विकास कुमार, रमेश लाल, कपिल आर्य, दीपेंद्र सिंह तोपाल, प्रदीप कठैत सहित समस्त कर्मचारी एवं छात्र–छात्राएँ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!