केदारनाथ मार्ग पर अब तक 69 यात्रियों और 140 घोड़े-खच्चरों की हुयी मौतें

Spread the love

देहरादून, 10 जून (उहि ).केदारनाथ यात्रा में 9 जून तक जहाँ 69 यात्रियों की मौतें हुईं वहीं 140 पशुओं की जानें भी गयी हैं। कुल मिला कर अब तक चारधाम यात्रा में शुक्रवार प्रातः तक १५२ यात्रियों की मौतें हो चुकी हैं।  जाहिर है कि ये मौतें किसी और की नहीं बल्कि दिन रात यात्रियों और उनका सामान ढोने वाले खच्चरों और घोड़ों की ही हैं। इतनी मौतों के बाद प्रशासन अब जागा है। अब पशुओं के इलाज की व्यवस्था करने के साथ ही पशुओं की क्षमता से अधिक उनसे काम लेने और क्रूरता करने वाले खच्चर-घोड़े संचालकों के खिलाफ कार्यवाही की जाने लगी है।

सचिव पशुपालन विभाग डॉ. वी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने जानकारी देते हुए बताया कि केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग में हो रही पशुओं की मृत्यु पर विभाग पूरी तरह से गंभीर है। उन्होंने जानकारी दी कि पशुपालन विभाग यात्रा मार्ग पर निरंतर स्थिति का निरीक्षण कर रहा है। विभाग द्वारा पशुओं को निरंतर चिकित्सा एवं उनके मालिकों को सुविधाएं प्रदान की जा रही है।
उन्होंने जानकारी दी की केदारनाथ यात्रा मार्ग में अभी तक 140 पशुओं की मृत्यु हुई है। विभाग द्वारा अभी तक 6880 पशुओं का निरीक्षण किया गया है। जिनमें 1804 पशुओं को चिकित्सा प्रदान की गई है। तथा 118 पशुओं को यात्रा हेतु अयोग्य पाया गया। इसके साथ ही 91 पशु मालिकों के चालान भी किए गए हैं। 411 पशुओं को यात्रा प्रतिभाग से ब्लॉक भी किया गया तथा 09 एफ आई आर भी दर्ज़ की गई है। साथ ही निरंतर पानी की चारियों की सफाई व्यवस्था की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!