खेल/मनोरंजन

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ पॉलिटेक्निक गौचर की खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

गौचर, 20 मार्च (गुसाईं)। राजकीय पॉलिटेक्निक गौचर की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को पुरस्कार वितरण के साथ भव्य समापन हो गया। प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक अर्जित कर साराभाई हाउस ने ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया।
गौचर मैदान में आयोजित समापन समारोह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। छात्र वर्ग की 4×100 मीटर रिले दौड़ में साराभाई हाउस के आयुष, साहिल, सोमबीर और सचिन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। भाभा हाउस की टीम (रविंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, आशीष राणा, अमन नेगी) द्वितीय और विश्वेश्वरैया हाउस की टीम (पीयूष, प्रवीण, आयुष, विक्की) तृतीय स्थान पर रही।
छात्रा वर्ग की 4×100 मीटर रिले दौड़ में भाभा हाउस की अंजलि, साक्षी, दिव्या और प्रियंका ने प्रथम स्थान हासिल किया। बोस हाउस (पूनम, रिया, सलोनी, नेहा) द्वितीय तथा साराभाई हाउस (श्रेया, प्रिया, तनुजा, भूमिका) तृतीय स्थान पर रहा।
छात्र वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में साराभाई हाउस के साहिल नेगी प्रथम, विश्वेश्वरैया हाउस के आयुष सिंह द्वितीय और भाभा हाउस के अर्जुन सिंह तृतीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद प्रतियोगिता में साराभाई हाउस के सचिन ने प्रथम, सचिन नेगी ने द्वितीय तथा भाभा हाउस के विवेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
छात्रा वर्ग की ऊंची कूद में बोस हाउस की पूनम ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि रिया (बोस हाउस) द्वितीय और प्रिया (साराभाई हाउस) तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में भाभा हाउस की साक्षी प्रथम, दिव्या द्वितीय और साराभाई हाउस की प्रिया तृतीय स्थान पर रहीं।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि एवं संस्थान के प्रधानाचार्य राजकुमार यादव ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास बल्कि अनुशासन और टीम भावना भी सिखाते हैं।
कार्यक्रम में अनुज कुमार, आशीष नेगी, मनीष नेगी, लक्ष्मण रावत, राकेश पाल, मांगेराम, अरविंद, मोनिका, पूनम, आरती बडोनी, शालिनी, संजय सिंह, ज्योत्सना और रणधीर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शीतल बैरवाण और प्रदीप बुटोला ने संयुक्त रूप से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!