राजनीति

रजनी भंडारी को जिला पंचायत अध्यक्ष पद से हटाने पर उबले कांग्रेसी, फूंका सतपाल महाराज का पुतला

 

-महिपाल गुसाईं की रिपोर्ट-

गोपेश्वर, 11 जनवरी। भाजपा सरकार के द्वारा जिला पंचायत चमोली की अध्यक्ष रजनी भंडारी को पद से हटाए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने राज्य सरकार, पंचायत मंत्री सतपाल महाराज के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय गोपेश्वर में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका।

रजनी भंडारी को जिला पंचायत अध्यक्ष के पद से हटाने के विरोध में कांग्रेसियों ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर हंगामा काटा।इस दौरान उन्होंने जुलूस निकाल कर जमकर प्रदर्शन किया एवं सरकार का पुतला फूंका इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा पर दमनकारी नीतियों व सत्ता के नशा में चूर होने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार विधायक राजेन्द्र सिंह भण्डारी की बढ़ती लोकप्रियता एवं उनके द्वारा सरकार की जनविरोधी नितियों के विरोध में जनता की आवाज को विधानसभा में बेबाकी से उठाने से भाजपा सरकार बौखलाई हुई हैं इसी के तहत वह लोकतन्त्र की हत्या पर उतारू बनी हुई हैं।जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जा सकता हैं।

इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट,ब्लाक अध्यक्ष गोविंद सजवांण,बरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, जिलाध्यक्ष महिला ऊषा रावत, जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र गरोड़िया,भगत कनियाल,विक्रम नेगी, जिला महामंत्री संदीप झिंक्वांण,संदीप खनेड़ा,अरुणा डंडवासी,हरिदर्शन रावत,बद्री केदार मंदिर समिति सदस्य ओमप्रकाश नेगी,हरेंद्र राणा, विधायक प्रतिनिधि रवीन्द्र नेगी, जिला प्रवक्ता महेंद्र नेगी,बरिष्ठ कांग्रेसी यूथ के सूर्यप्रकाश पुरोहित,अनिल रावत,देवेन्द्र रावत,हर्षवर्धन नेगी,नरेन्द्र बर्त्वाल,प्रदेश किसान उपाध्यक्ष महामंत्री तेजपाल नेगी,राजेन्द्र बिष्ट, व्यापार प्रदेश महामंत्री जयवीर नेगी,गोपाल रावत, महामंत्री सचिव वीरेंद्र बर्त्वाल,राजेन्द्र रावत एम एल खनेड़ा,शम्भू लाल, सेवादल जिला उपाध्यक्ष सैनसिंह रावत,ब्लाक अध्यक्ष अनुजाति प्रताप लाल,ब्लाक अध्यक्ष महिला पूनम रावत,नगर अध्यक्ष अनुजाति महिला विनीता प्रकाश,सचिव मदन खनेड़ा,रोहित कुमार,नगर अनुजाति महामंत्री बसन्ती देवी,ब्लाक उपाध्यक्ष रवीन्द्र बर्त्वाल,गबरसिंह रावत,सुरेन्द्र सैंजवाल,ब्लाक प्रचार मंत्री दर्शन झिंक्वांण,मंडलम अध्यक्ष महिपाल रावत,मकर फर्स्वाण,नगर पार्षद राजेन्द्र लाल महेन्द्र सिंह नेगी आदि ने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!