क्षेत्रीय समाचार

पॉलीटेक्निक गौचर में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को बताए यातायात नियम

गौचर, 7 अप्रैल (गुसाईं)। सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत राजकीय पॉलीटेक्निक गौचर के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई।

सोमवार को संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में सहायक परिवहन अधिकारी कर्णप्रयाग अभिषेक भटगाई ने सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने विशेष रूप से दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, ओवरस्पीड से बचने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के विभिन्न उपायों के बारे में भी विस्तार से बताया।

इस अवसर पर परिवहन विभाग की ओर से छात्र-छात्राओं को कैलेंडर एवं डायरी का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में प्रधान सहायक असलम अली, कनिष्ठ सहायक सौरभ बिष्ट, कु. वैशाली, अजीत कुमार, राजकीय पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य राजकुमार तथा अरविन्द रावत सहित अन्य कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!