क्षेत्रीय समाचार

स्वच्छता पखवाड़े के समापन पर प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया उत्साह

 

पोखरी, 13 अप्रैल (राणा)। शहरी विकास निदेशालय के निर्देशानुसार नगर पंचायत पोखरी द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष सोहन लाल एवं अधिशासी अधिकारी बीना नेगी के नेतृत्व में 7 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया गया। इस दौरान तहसील मुख्यालय पोखरी सहित नगर पंचायत के सभी वार्डों, विद्यालयों और कॉलेजों में व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर सफाई कार्य करते हुए रास्तों और नालियों की सफाई की गई तथा जैविक एवं अजैविक कूड़े को एकत्रित कर उसका समुचित निस्तारण किया गया। साथ ही आमजन और छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
स्वच्छता पखवाड़े के अंतिम दिन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पोखरी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पोखरी एवं आदर्श मॉडर्न पब्लिक स्कूल पोखरी में रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे—
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पोखरी (चित्रकला प्रतियोगिता):
प्रथम स्थान – कुमारी तानिया (कक्षा 8)
द्वितीय स्थान – कुमारी अवंतिका (कक्षा 7)
तृतीय स्थान – कुमारी अर्चिता (कक्षा 7)
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पोखरी (रंगोली प्रतियोगिता):
प्रथम स्थान – कुमारी दिव्या (कक्षा 10)
द्वितीय स्थान – कुमारी ईशानी (कक्षा 10)
तृतीय स्थान – कुमारी खुशी (कक्षा 10)
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पोखरी (चित्रकला प्रतियोगिता):
प्रथम स्थान – साक्षी (कक्षा 10)
द्वितीय स्थान – सोनिया (कक्षा 10)
तृतीय स्थान – अंशिका (कक्षा 8)
आदर्श मॉडर्न पब्लिक स्कूल पोखरी (चित्रकला प्रतियोगिता):
प्रथम स्थान – खुशी (कक्षा 5)
द्वितीय स्थान – विवेक (कक्षा 5)
तृतीय स्थान – दीक्षा (कक्षा 5)
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सोहन लाल ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा छात्र-छात्राओं में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है।
अधिशासी अधिकारी बीना नेगी ने स्वच्छता को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए सभी नागरिकों से इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पोखरी की प्रधानाचार्य विजयलक्ष्मी रावत, जूनियर हाईस्कूल पोखरी के प्रधानाध्यापक विक्रम सिंह भंडारी, पर्यावरण पर्यवेक्षक अनुराग रावत सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!