गौचर में निर्दलीय सुनील पंवार के समर्थकों ने की हार की समीक्षा और बनाया नया संगठन

गौचर, 27 जनवरी। निकाय चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रहे सुनील पंवार के समर्थकों की बैठक में चुनाव के हार के कारणों की समीक्षा करते हुए जन कल्याण सेवा मंच का गठन कर सुनील पंवार को अध्यक्ष तथा खुशाल सिंह नेगी को महासचिव बनाया गया।
लक्ष्मी प्रसाद खाली की अध्यक्षता में हुई बैठक में निकाय चुनाव में हार के कारणों की समीक्षा करते हुए आगे की रणनीति पर भी चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि सामाजिक,क्षेत्रीय विकास के मुद्दों के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
इस अवसर पर स्वतंत्र जनकल्याण सेवा मंच गौचर (गैर राजनीतिक) संगठन का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से सुनील पंवार को अध्यक्ष, कुशाल सिंह नेगी को महासचिव, श्रीमती विमला कोहली को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
बैठक में गोविंद बिष्ट, अर्जुन नेगी, मनीष चौहान,प्रेम नेगी, सुनील शाह, मनीष कोहली, गिरीश शाह, संतोष कोहली,विक्रम नेगी,ईश्वर नेगी, शुभम सिमल्टी,लक्ष्मी प्रसाद खाली, भीम सिंह गुसाईं, गब्बर सिंह कपरवान, भरत सिंह नेगी,पुष्कर सिंह सगोई, जगदीश रावत, शिशुपाल सिंह सगोई, किसन पंवार, दिनेश सिंह, अरविंद असवाल, रोशन चौधरी, पवन तोमर, बलदेव सिंह, पप्पू बिष्ट,महावीर सिंह, नवीन सिंह, अनूप नेगी, दर्शन सिंह मनीषा, प्रेम लाल आर्य, प्रेम पंवार, अनूप नेगी, दरमान सिंह रावत,सतीश चंद्र,गीता रावत, दीपा देवी, सुमन देवी,सुनीता बिष्ट,पुष्पा शाह, भजनी बिष्ट, गीता देवी,सुनीता सती, सुषमा देवी, गंगोत्री देवी, शांति थपलियाल, बीना देवी,सरस्वती देवी, सुधा, शशि,अंजली, सुनीता देवी, गीता देवी आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
