आपदा/दुर्घटना

कर्णप्रयाग-ग्वालदम मार्ग पर कुलसारी के निकट वाहन गिरा, 5 सवार घायल

थराली, 16 जून ( हरेंद्र बिष्ट) । कर्णप्रयाग-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक वाहन कुलसारी स्थिति हैलीपेड के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें सवार पांच लोग जख्मी हो गए हैं,  जिनका का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में उपचार चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह करीब 6 बजे कर्णप्रयाग से थराली की ओर आ रही टिगोर टैक्सी यूके 11टीए 3189 कुलसारी हैलीपेड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसमें 50 वर्षीय चालक पुष्कर सिंह पुत्र दरबान सिंह, 48 वर्षीय विमला देवी पत्नी पुष्कर सिंह, 20 वर्षीय ममता पुत्री पुष्कर सिंह सभी चौन्ड़ा थराली गांव निवासी के अलावा 36 वर्षीय हीरा देवी पत्नी हरेंद्र सिंह निवासी चिड़िगा एवं 24 वर्षीय शिवानी पुत्री भगवान सिंह निवासी कांडा घायल हो गए।

थराली थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंची जहां पर स्थानीय नागरिकों के सहयोग से घायलों को निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाया गया । जहां पर चिकित्सकों के द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा हैं। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!