खेल/मनोरंजन

थराली प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह में जुटे जनप्रतिनिधि व अधिकारी

थराली, 26 फरवरी (हरेंद्र बिष्ट)। “हर-हर पीपल, अम्बे भवानी…” के मधुर स्वरों के साथ थराली प्रेस क्लब द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रेस प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का आयोजन थराली के बनरढौन स्थित वन विभाग के गेस्ट हाउस में किया गया। समारोह में बधाणी सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष प्रेम देवराड़ी, होली गायक एवं सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट मोहन राम आर्या तथा रमेश देवराड़ी ने स्थानीय बोली में पारंपरिक होली गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। “मत मारो मोहन पिचकारी…”, “चली बसंत ब्यार, आई फूलों में मयार…”, “मत जाओ पिया, होली आई रही…”, “कैसे रंग चढ़ा फागुन में…” और “आयो फागुन महिनों होली…” जैसे गीतों पर उपस्थित लोग झूम उठे।
इस अवसर पर थराली के उपजिलाधिकारी पंकज भट्ट ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। उन्होंने स्वयं भी “जल कैसे भरूं यमुना गहरी…” गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में रंग भर दिया।
यूकेडी नेता भूपाल सिंह गुसाईं ने आयोजन की सराहना करते हुए अंग्रेजों के समय में निर्मित वन विभाग के बंगलों को स्टेट गेस्ट हाउस घोषित करने तथा थराली को जिला बनाने की मांग उठाई।
कार्यक्रम में नारायणबगड़ प्रमुख गणेश चंदोला, थराली के पूर्व प्रमुख सुशील रावत, देवाल के सवाड़ वार्ड के जिला पंचायत सदस्य बलवीर, सूना वार्ड के हरिराम सौरियाल, विनायक वार्ड के प्रदीप बुटोला, थराली प्रधान संघ अध्यक्ष राजेंद्र रावत, संदीप पटवाल, महावीर बिष्ट, देवाल के हरमल प्रधान आलम राम सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश सती एवं सचिव संजय कंडारी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर पत्रकार जयवीर मनराल, रमेश थपलियाल, हरेंद्र बिष्ट, मोहन गिरी, नवीन चंदोला, गुलाब रावत, हरीश जोशी, कुंदन परिहार, धन सिंह भंडारी, रमेश जोशी, केशर सिंह नेगी और जयवीर भंडारी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!