ब्लॉग

विज्ञान और धर्म का तीर्थ- तिरुचिरापल्ली

 

-गोविंद प्रसाद बहुगुणा-
कुछ वर्ष पूर्व चेन्नई प्रवास के दौरान एक दिन मैं ऐसे ही अपने मनोरंजन के लिए आदतन रामचरितमानस पढ़ने के लिए उठाई तो यह चौपाई सामने आई।-
“बार बार बार मागउँ हरषि देहु श्रीरंग।पद सरोज अनपायनी भगति सदा सत्संग।‌”
बेटे ने सुना तो बोला आपने श्रीरंगपट्टन मैसूर में देख लिया है लेकिन तिरुचिरापल्ली में भी श्री रंगनाथ स्वामी का एक विशाल मंदिर है, चलेंगे किसी दिन। अस्तु शनिवार के दिन प्रोग्राम बन गया।हम लोग तमिलनाडु के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल तिरुचिरापल्ली देखने निकल गए ।

मेरे मन में यह जानने की जिज्ञासाअधिक थी कि वह शहर कैसा होगा, जहां भारत के दूसरे नोबेल पुरस्कार विजेता भौतिक विज्ञानी सर चंद्रशेखर वेंकटरमन ने जन्म लिया था रमन की एक बार गाँधी जी से मुलाकात हुई थी तब उन्होंने गांधी जी से कहा था कि महात्मा जी !
“If there is a God we must look for him in the Universe. If he is not there, he is not worth looking for. I am being looked upon in various quarters as an atheist, but I am not. The growing discoveries in the science of astronomy and physics seem to be further and further revelations of God. Mahatmaji, religions cannot unite. Science offers the best opportunity for a complete fellowship. All men of Science are brothers ” —


चेन्नई से लगभग 374 किलोमीटर दूर स्थित इस शहर के मार्ग में वन्य विहार भी पड़ता है और रात के समय इस मार्ग पर लोग यात्रा कम ही करते हैं। इसलिए हम प्रातः ही अपनी कार से निकल पड़े फिर भी एक दो जगह हमें मोर और हिरन सड़क क्रॉस करते हुए दिखाई दिए कोई बाघ या चीता नहीं मिला ।
तिरुचिरापल्ली का इतिहास नहीं लिखूंगा वह तो वह तो सबको पता है लेकिन यहां विश्व प्रसिद्ध श्री रंगनाथ स्वामी का ऐतिहासिक मंदिर है उसको प्रत्यक्ष देखने का आनंद अलग है यहां विष्णु भगवान आराम की मुद्रा में लेटे है ।कहते हैं यह दुनिया का सबसे विशाल मंदिर है।इस मंदिर में निहित स्थापत्य कला के सौंदर्य और भव्यता के कारण ही वर्ष 2017 में इसको सांस्कृतिक विरासत का श्रेष्ठतम नमूनमानतेहुए यूनेस्को ने इसे “UNESCO Asia Pacific Award of Merit का सम्मान पुरस्कार प्रदान किया गया था।
GPB

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!