टीएमयू में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर बहेगी आस्था की बयार
खास बातें
- सर्वप्रथम जिनालय से रिद्धि-सिद्धि भवन तक निकलेगी भव्य रथ यात्रा
- दिव्यघोष की धार्मिक संगीतमय धुनों में लीन श्रावक पहुंचेंगे रिद्धि-सिद्धि भवन
- श्रीजी का होगा चार स्वर्ण कलशों से अभिषेक और करेंगे शांतिधारा
- 1008 दीपक की महाआरती और पालना होंगे विशेष आकर्षण
–प्रो. श्याम सुंदर भाटिया
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में 24वें तीर्थंकर महावीर का 2621वां जन्म कल्याण महोत्सव 14 अप्रैल को भव्यता से मनाया जाएगा। यूनिवर्सिटी जिनालय से सुबह साढ़े छह बजे रथयात्रा निकलेगी। यहां रथ पर श्रीजी विराजमान होंगे। दिव्य घोष की धार्मिक संगीतमय धुनों में लीन श्रावक-श्राविकाएं श्रीजी के संग पूरे कैंपस की परिक्रमा करते हुए रिद्धि-सिद्धि भवन पहुंचेंगे। कैंपस का परिवेश एक दम जुदा होगा। श्वेत और केसरिया परिधान में सैंकड़ों श्रावक-श्राविकाएं भक्ति भाव में लीन रहेंगे। श्रीजी के रिद्धि-सिद्धि भवन में विराजमान होने के बाद चार स्वर्ण कलश और 108 रजत कलश से अभिषेक होगा] जबकि शांतिधारा स्वर्ण एवं रजत झारी से होगी। रथयात्रा में टीएमयू के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन] फर्स्ट लेडी श्रीमती वीना जैन] ग्रुप वाइस चेयरमैन श्री मनीष जैन] उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रिचा जैन] एमजीबी श्री अक्षत जैन] सुश्री नंदिनी जैन आदि पुण्य लाभ लेंगे। महोत्सव की जिनालय और रिद्धि-सिद्धि भवन में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कुलाधिपति श्री सुरेश जैन ने तैयारियों का जायजा लिया। इस बार महोत्सव की जिम्मेदारी छात्र-छात्राओं को सौंपी गई है। श्री धार्मिक जैन] श्री प्रयास जैन] श्री वैभव जैन] श्री विराग जैन] श्री पारस जैन आदि रात-दिन तैयारियों में जुटे हैं।
कैंपस में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत प्रातः साढ़े छह बजे से धार्मिक कार्यक्रमों का शंखनाद होगा। जिनालय से श्रीजी की भव्य रथयात्रा निकलेगी। यह रथयात्रा मेडिकल हॉस्टल] मेडिकल कॉलेज] इंडोर स्टेडियम] फॉर्मेसी ब्लॉक,इंजीनियरिंग ब्लॉक] आर्मी मिलिट्री टेंक] क्रिकेट पवेलियन] एडमिन ब्लॉक-कुलाधिपति नवीन भवन होते हुए रिद्धि-सिद्धि भवन पहुंचेगी। इस भव्य रथयात्रा में मुख्य आकर्षण के रूप में घोड़े] बग्गी] श्रावक-श्राविकाओं की ओर से डीजे की धार्मिक धुनों पर गरबा-डांडिया] कलश यात्रा और भव्य रथ इसमें शामिल होंगे। रिद्धि-सिद्धि भवन पहुंचकर भगवान महावीर का मंत्रोजाप के बीच अभिषेक होगा। सुबह साढ़े नौ बजे से पूजा और भक्ति का सिलसिला प्रारंभ हो जाएगा। विधि-विधान से पूजा-अर्चना होने के बाद प्रसाद का वितरण किया जाएगा। जन्म कल्याणक महोत्सव में शाम सात बजे श्रीजी की भव्य महाआरती और पालना विशेष आकर्षण होंगे। भगवान की भव्यता से महाआरती होगी] जिसमें 1008 दीपकों से रिद्धि-सिद्धि भवन जगमगा उठेगा। इस शुभ अवसर पर भी कुलाधिपति परिवार की उपस्थिति उल्लेखनीय रहेगी। इस महोत्सव में इंजीनियरिंग कॉलेज में सिविल विभाग के एचओडी प्रो‐ आरके जैन] मेडिकल कॉलेज वाइस प्रिसिंपल प्रो‐ एसके जैन] डॉ‐ हर्षित जैन] निदेशक टिमिट प्रो‐ विपिन जैन, निदेशक अस्पताल पीएनडी श्री विपिन जैन] एजुकेशन कॉलेज की प्राचार्या दीदी कल्पना जैन] डॉ‐ अर्पित जैन] श्रीमति अर्चना जैन] डॉ‐ रत्नेश जैन] डॉ‐ विनोद जैन] डॉ‐ अक्षत जैन] श्री संजय जैन] श्री पवन जैन] श्री आशीष सिंघई] श्री अरिंजय जैन आदि भी परिजनों संग शामिल होंगे।