आपदा/दुर्घटनाक्षेत्रीय समाचार

खेत में काम कर रही बालिका पर पेड़ गिरा, घटनास्थल पर ही मौत

उत्तरकाशी, 17 जून। तहसील डुण्डा क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम भटवाड़ी धनारी में पेड़ गिरने के कारण खेत में काम कर रही एक 13 साल की बालिका की मृत्यू हो गई। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृत बालिका के परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिकारियों ने गांव में जाकर मृतका के परिजनों से भेंट की और सहायता राशि का चेक उपलब्ध कराया है।

प्राप्त सूचना के अनुसार तहसील डुण्डा क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम भटवाड़ी धनारी के स्थान पनियारा हुरलिया नामे तोक में आज सायं लगभग 03:45 बजे 13 साल की बालिका अंशिका पुत्री श्री केंद्र सिंह पायल अपनी धान की क्यारी में कार्य कर रही थी। इसी दौरान बालिका के ऊपर खड़क का सूखा पेड़ गिरने के उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

सूचना प्राप्त होते ही राजस्व उप निरीक्षक भटवाड़ी धनारी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और परिजनों से भेंट की।
उप जिलाधिकारी नवाज़िश खलीक ने बताया है कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार तहसीलदार डुंडा रीनू सैनी ने गांव में जाकर मृत बालिका के परिजनों को चार लाख रूपये की सहायता राशि का चैक उपलब्ध करा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!