क्षेत्रीय समाचार

अमर शहीदों को तहसील कार्यालय थराली में भावभीनी श्रद्धांजलि

थराली, 31 जनवरी (हरेंद्र बिष्ट)। अमर शहीदों की शहादत को स्मरण करते हुए शुक्रवार को थराली तहसील कार्यालय परिसर में दो मिनट का मौन रखकर देश के स्वतंत्रता सेनानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम तहसीलदार अक्षय पंकज की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर तहसील कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले वीर सेनानियों को नमन किया तथा देश की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया। शोक सभा की शुरुआत सायरन बजाकर की गई।
श्रद्धांजलि सभा में रजिस्ट्रार कानूनगो अशोक नौटियाल, नायब नाजिर बलवीर लाल टम्टा, किशोर खाती, तिलका, आनंद लाल, प्रकाश गड़िया, देवाल के राजस्व निरीक्षक लक्ष्मी प्रसाद गैरोला, थराली के उपनिरीक्षक रोबट सिद्दकी, डीडीआरएफ के हरेंद्र सिंह, होमगार्ड के इंद्री राम सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!