क्षेत्रीय समाचार

विवाह समारोहों के लिए 2 कमर्शियल सिलेंडर मिलेंगे

उप जिलाधिकारी थराली

थराली, 6 अप्रैल ( हरेंद्र बिष्ट)। आगामी 14 अप्रैल से शुरू हो रहें शादी, विवाह समारोहों को देखते हुए थराली तहसील प्रशासन ने ऐसे समारोह वाले परिवारों को सुविधा देने के तहत दो व्यावसायिक गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है।
तहसील थराली के उपजिलाधिकारी पंकज भट्ट ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि आने वाले दिनों में शादी, विवाह का सीजन शुरू होने वाला है, ऐसे में परिवारों को एलपीजी गैस की समस्या का सामना करना पड़ सकता हैं।इस स्थिति से निपटने एवं समारोह आयोजित करने वाले परिवारों को सुविधा उपलब्ध करवाने के तहत तहसील प्रशासन ने निर्णय लिया है, कि शादी विवाह समारोहों आयोजित करने वाले परिवारों को एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके तहत उन्हें दो व्यावसायिक गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जाएगा। व्यवसायिक गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए प्रार्थी को शादी का कार्ड संलग्न कर आवेदन पत्र तहसील कार्यालय को देना होगा, इसके बाद उन परिवारों को दो व्यवसायिक गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जाएगा। तहसील प्रशासन के इस निर्णय से शादी, विवाह समारोहों में गैस के कारण आने वाली दिक्कतों से आयोजकों को काफी अधिक सुविधा होगी। लोगों ने तहसील प्रशासन के इस निर्णय का खुलें दिल से स्वागत किया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!