खेल/मनोरंजन

यूजेवीएन के कार्मिक नरेन्द्र कश्यप ने बाॅडी बिल्डिंग में जीते दो स्वर्ण पदक

देहरादून,  9 फरबरी। ऋषिकेश बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन द्वारा ऋषिकेश में कल रात्रि आयोजित 9वीं बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप 2026-27 में देशभर से आए खिलाड़ियों के बीच यूजेवीएन लिमिटेड में कार्यरत नरेन्द्र कश्यप ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 60 किलोग्राम भार वर्ग में मिस्टर उत्तराखंड एवं मिस्टर हिमालयन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, जबकि मास्टर्स क्लास में द्वितीय रनर-अप का स्थान प्राप्त कर प्रदेश व निगम का नाम रोशन किया।

इस उपलब्धि के उपरांत नरेन्द्र कश्यप ने यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप सिंघल से शिष्टाचार भेंट कर अपने पदक एवं ट्रॉफी प्रस्तुत करते हुए निगम प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप सिंघल ने नरेन्द्र कश्यप को बधाई देते हुए कहा कि अपने दैनिक कार्यों के बीच खेलकूद के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन उनकी जीवटता और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाता है। डॉ. सिंघल ने कहा कि यूजेवीएन लिमिटेड खेलकूद एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने में सदैव अग्रणी रहा है तथा भविष्य में भी खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाता रहेगा।

इस अवसर पर मनोज रावत, विमल डबराल, हेमचंद्र लोहनी, मोहम्मद जफर सहित अन्य खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!