सावधान ! उत्तराखण्ड जबरदस्त ठण्ड के प्रकोप की ओर अग्रसर

Spread the love

देहरादून, 6 दिसम्बर (हि) उत्तराखण्ड में मैदान से लेकर पहाड़ तक ठण्ड का प्रकोप निरन्तर बढ़ने जा रहा है। सोमवार के अलावा प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान अवश्य है मगर पहाड़ों में बर्फीली हवायें चलने और मैदान में कोहरे के कारण अगामी 12 दिसम्बर तक कड़ाके की ठण्ड पड़ने जा रही है। मौसम विभाग ने प्रदेशवासियों को ठण्ड से बचने के पर्याप्त प्रबंध करने का सुझाव दिया है। देहरादून, अल्मोड़ा, टिहरी, पन्तनगर और मुक्तेश्वर में निरन्तर तापमान गिरने के संकेत हैं। मुक्तेश्वर में 3 डिग्री और अल्मोड़ा-टिहरी में 3-4 डिग्री तक तापमान रहने का अनुमान।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसानर सोमवार को उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा/बर्फबारी की संभावना है। समुद्रतल से 2500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात के कारण बर्फजमा होने से मार्ग अवरुद्ध हो सकते हैं तथा बिजली लाइनें भी प्रभावित हो सकती है। हिमपात के कारण सर्द हवायंे ठण्ड बढ़ा सकती हैं। इस सप्ताह शेष दिनों उत्तराखण्ड के पहाड़ी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है जबकि मैदानी क्षेत्रों में कोहरे से जनजीवन प्रभावित हो सकता है। देहरादून में न्यूनतम तापमान निरन्तर गिरने की संभावना है जिस कारण ठण्ड निरन्त बढ़ती जायेगी।

तापमान पूर्वानुमान:-

देहरादून:- प्रदेश की राजधानी में 6 दिसम्बर की प्रातः का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस मापा गया और अधिकतम् तापमान 22 डिग्री तक संभावित है। मौसम शुष्क रहने से देहरादून में दिन का तापमान आगामी 11 दिसम्बर तक 22 डिग्री से उठ कर 24 डिग्री संल्सियस तक जा सकता है, जिससे दूनवासी धूप का पूरा आनन्द उठा सकते हैं। मगर देहरादून की शामें और सुबहें निरन्तर ठण्डी होती जाने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून में 7 दिसम्बर को पारा गिर कर 10 डिग्री तक पहुंच सकता है। उसके बाद भी यह गिरावट जारी रहेगी और 8 दिसम्बर को न्यूनतम् तापमान 9 डिग्री, 9 दिसम्बर को 8 डिग्री, 10 दिसम्बर को 7 डिग्री और 11 दिसम्बर को न्यूनतम तापमान घट कर 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इसलिये देहरादून वासियों को कड़ाके की ठण्ड का मुकाबला करने के लिये तैयार रहने को कहा गया है।

टिहरी:- टिहरी में 6 दिसम्बर की प्रातः न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। लेकिन मौसम विभाग का पूर्वानुमान टिहरी में भी कड़ाके की सर्दी निरन्तर बढ़ते जाने का संकेत दे रहा है। पूर्वानुमान के अनुसार टिहरी में 7 दिसम्बर को तापमान 5 डिग्री, 8 दिसम्बर को 5 डिग्री और 9, 10 और 11 दिसम्बर को 4 डिग्री तक गिरने की संभावना है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों का तापमान और भी अधिक गिर सकता है।

पंतनगर:-देहरादून की ही तरह पंतनगर का न्यूनतम तापमान निरन्तर गिरने का पूर्वानुमान है। जबकि अधिकतम् तापमान 22 डिग्री से लेकर 24 डिग्री तक रहने का अनुमान है। पंतनगर में 6 दिसम्बर को न्यूनतम् तापमान 12 डिग्री संल्सियस दर्ज किया मगर मगर 7 दिसम्बर को 9 डिग्री, 8 दिसम्बर को 8 डिग्री, 9, 10 और 11 दिसम्बर को 7 डिग्री तक रहने का अनुमान है।

अल्मोड़ा:- प्रदेश की संास्कृतिक राजधानी में मंगलवार से ही ठण्ड का प्रकोप बढ़ने जा रहा है। वहां 6 दिसम्बर को न्यूनतम् तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन आने वाले दिनों में तापमान के निरन्तर गिरावट का रुझान प्रदर्शित किया गया है। पूर्वानुमान के अनुसार अल्मोड़ा में 7 दिसम्बर को न्यूनतम् तापमान 11 डिग्री से गिर कर 6 डिग्री तक रहने का अनुमान है। उसके बाद 12 दिसम्बर तक तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। स्पष्ट है कि अल्मोड़ा की रातें काफी सर्द होने जा रही है, लेकिन मौसम शुष्क रहने से अल्मोड़ावासी धूप का पूरा आनन्द ले सकेंगे।

मुक्तेश्वर:- नैनीताल जिले का यह क्षेत्र कड़ाके की ठण्ड की चपेट में आ चुका है। यहां आज सोमवार को न्यूनतम् तापमान 4 डिग्री दर्ज हुआ और अधिकतम् तापमान अन्य नगरों के न्यूनतम् तापमान के बराबर 9 डिग्री तक रहने का अनुमान है। मुक्तेश्वर में 7 दिसम्बर से लेकर 11 दिसम्बर तक न्यूनतम् तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। जबकि अधिकतम तापमान 11 दिसम्बर तक 15 डिग्री तक रह सकता है।

मौसम पूर्वानुमान जिलावार

7 दिसम्बर:- मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मंगलवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

राज्य के मैदानी क्षेत्रों, विशेषकर हरिद्वार और उधमसिंहनगर जिलों के कुछ भागों में कोहरा/उथला कोहरा रहने की संभावना है।

8 दिसम्बर:-प्रदेश में सामान्यतः मौसम शुष्क  रहने की संभावना है।

राज्य के मैदानी क्षेत्रों, विशेषकर हरिद्वार और उधमसिंहनगर जिलों के कुछ भागों में कोहरा/उथला कोहरा रहने की संभावना है।

9 दिसम्बर:- उत्तराखण्ड राज्य में सामान्यतः मौसम शुष्क  रहने की संभावना है।

राज्य के मैदानी क्षेत्रों, विशेषकर हरिद्वार और उधमसिंहनगर जिलों के कुछ भागों में कोहरा/उथला कोहरा रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!