क्षेत्रीय समाचारस्वास्थ्य

स्वास्थ्य जागरूकता के लिए वरदान संस्था ने लगाई चौपाल

थराली, 2 अप्रैल (हरेंद्र बिष्ट)। सामाजिक संस्था वरदान द्वारा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अपने वातावरण और शरीर को स्वच्छ रखने से अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है।
बुधवार को थराली नगर पंचायत के भेटा वार्ड स्थित सिमलसैण में आयोजित इस स्वास्थ्य चौपाल में नागरिकों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने जोर देते हुए कहा कि सप्ताह में कम से कम एक बार सार्वजनिक स्थानों पर सामूहिक सफाई अभियान चलाया जाना चाहिए, जिससे आसपास का वातावरण स्वच्छ बना रहे और प्रदूषण जनित बीमारियों को रोका जा सके।

इस मौके पर वरदान संस्था के अध्यक्ष विनोद रावत और सचिव अनिल चंदोला ने बताया कि संस्था द्वारा थराली विकासखंड के सभी 50 गांवों में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सिमलसैण में भी चौपाल आयोजित की गई, जिसमें लोगों को जैविक और अजैविक कचरे के सही निस्तारण की जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!