केदारनाथ से लौट रहे यात्रियों का वाहन गंगा में गिरा , 3 मरे, 3 लापता और 5 घायल
इस साल के यात्रा सीजन में अब तक विभिन्न कारणों से 160 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है
देहरादून, 9 जुलाई । रविवार की सुबह सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रही एक मैक्स मालाकुंठी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर कर गंगा में समा गई। गई। गाड़ी में 11 लोग सवार थे। सभी केदारनाथ से वापस लौट रहे थे और अलग-अलग प्रांत के रहने वाले हैं। खाई से पांच यात्रियों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। तीन यात्री लापता हैं। इस साल के यात्रा सीजन में अब तक विभिन्न कारणों से 160 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.
रेस्क्यू किए गए यात्रियों ने बताया कि वो सभी लोग अलग-अलग जगह के रहने वाले हैं। सोनप्रयाग से शनिवार की रात आठ बजे एक मैक्स गाड़ी में बैठे थे। तीन बजे मालाकुंठी पुल से आगे गुलर की तरफ पहाड़ से बारिश में अचानक पत्थर गिरने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई। गाड़ी सीधे नदी में जा गिरी।मालाकुंठी पुल से होटल आनंद काशी के बीच मुख्य मार्ग पर यह दुर्घटना हुई।
राज्य आपदा केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार तड़के लगभग 2.30 बजे के आसपास टिहरी जिले की पावकी देवी तहसील क्षेत्रान्तर्गत ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर गूलर के समीप एक मैक्स वाहन अनियंत्रित हो कर नदी में जा गिरा। यह वाहन केदारनाथ से लौट रहे विभिन्न स्थानों के यात्रियों को सोनप्रयाग से ऋषिकेश ला रहा था जिसमें 11 लोग सवार थे।
इस दुर्घटना में 3 लोग मारे गये हैं जबकि 2 सामान्य रूप् से तथा तीन गंभीर रूप से घायलों को नदी से निकाल लिया गया है। 3 लोग अब भी लापता है। आपदा केन्द्र से जारी घायलों की सूची इस प्रकार है: –
