Front Pageक्राइम

यूपीसीएल का जेई रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बिजली कनेक्शन व लोड बढ़ाने के नाम पर 80 हजार की मांग
देहरादून, 17 मार्च (जाहिद)। सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने कार्रवाई करते हुए पावर कॉर्पोरेशन (यूपीसीएल) के अवर अभियंता अतुल कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया
जानकारी के अनुसार, अतुल कुमार, अवर अभियंता, बिजलीघर पथरी बाग 33/11 के.वी. देहरादून में तैनात है। उसने शिकायतकर्ता से उसकी पत्नी के नाम से खरीदे गए अपार्टमेंट पर बिजली का कनेक्शन कराने तथा विद्युत भार बढ़ाने के एवज में 80 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
शिकायत मिलने पर सतर्कता टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को शिकायतकर्ता से 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!