विकासित भारत का संकल्प अभियान को ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना किया

–रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट–
थराली/देवाल, 3 दिसंबर। विकासित भारत का संकल्प अभियान के तहत विकास खंड मुख्यालय देवाल पहुंचे वाहन को भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा ने विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
देवाल पहुंचे वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा ने कहा कि इस वाहन के जरिए आम लोगों को केंद्र सरकार के द्वारा देश के विकास के लिए किए गए एवं किए जा रहे प्रयासों की जानकारी मिलेगी।
इस मौके पर खंड विकास अधिकारी भगवान सिंह राणा ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा लोगों के जीवन स्तर को बढ़ाने के लिए जो भी प्रयास किए जा रहे हैं उसकी जानकारी वाहन के जरिए दी जाएगी।
उन्होंने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।इस मौके पर विकासखंड कार्यालय के साथ ही अन्य विभागों के अधिकारियों, कर्मचारी मौजूद थे।इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री युवराज सिंह बसेड़ा, भाजपा नेता, श्याम पंत, जितेंद्र बिष्ट, तेजपाल सिंह रावत सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे। पहले दिन वाहन मंदोली घाटी के लिए रवाना किया गया।
