विकसित भारत संकल्प यात्रा थराली के सुदूर धर्मागांव पहुंची

-रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट-
थराली, 16 दिसंबर। विधानसभा क्षेत्र थराली के अंतर्गत विकासखंड नंदानगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत धुर्मा में विकसित भारत संकल्प एवं मोदी की गारंटी रथ यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए थराली के विधायक भूपाल राम ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को के गरीब एवं अत्यंत पिछड़े हुए व्यक्त को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जिस तरह से प्रयासरत हैं उससे गरीब लोगों को भारी लाभ मिल रहा हैं। कहा कि गरीबों के कल्याण के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा दर्जन भर से अधिक कार्यक्रम चलाए हुए हैं। इसका लोगों को भरपूर लाभ उठाते हुए भारत को विकसित देश बनाने में सहयोग देने की अपील की।इस दौरान मौक़े पर विधायक टम्टा ने पिछले डेढ़ वर्षों के अपने कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की जानकारी भी ग्रामीणों को दी।
इस मौके पर नंदानगर के भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ,प्रमुख प्रतिनिधि त्रिभुवन फरस्वाण, विधायक प्रतिनिधि देव सिंह नेगी , भाजपा प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा सुरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अब्बल सिंह नेगी, जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी क्षेत्र पंचायत सदस्य सोबन सिंह,प्रधान धुर्मा भागरथी देवी, प्रधान कुंडी यदुवीर सिंह,प्रधान मोखतल्ला सुमेर सिंह,मोखमल्ला राजेश प्रसाद तिवाड़ी,प्रधान बांसवाड़ा विमला देवी खंड विकासधिकारी नंदानगर श्री पन्त, ग्राम पंचायत अधिकारी विनीता रावत, इण्डेन गैस की संचालक राजेश्वरी क्रांति आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
।
