स्वास्थ्य

पंतजलि विश्वविद्यालय में ओज़ोन थेरेपी पर कार्यशाला का आयोजन

हरिद्वार, 14 मार्च। फैकल्टी ऑफ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंसेज़ (FNYS), पंतजलि विश्वविद्यालय, हरिद्वार द्वारा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ नेचुरोपैथी (NIN), पुणे के सहयोग से ओज़ोन थेरेपी पर एक कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यशाला पंतजलि फेज-II स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित की गई।
इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों, इंटर्न्स एवं संकाय सदस्यों को नेचुरोपैथी एवं समेकित स्वास्थ्य सेवाओं में ओज़ोन थेरेपी के चिकित्सीय उपयोगों के बारे में जागरूक करना और उनके ज्ञान को समृद्ध करना था। कार्यक्रम में फैकल्टी ऑफ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंसेज़ के चिकित्सकों, संकाय सदस्यों, इंटर्न्स तथा विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यशाला के तकनीकी सत्रों का संचालन डॉ. प्रणव खवाले, मेडिकल ऑफिसर तथा डॉ. मार्श्लीन एंटनी, मेडिकल ऑफिसर, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ नेचुरोपैथी (NIN), पुणे द्वारा किया गया। उन्होंने ओज़ोन थेरेपी के वैज्ञानिक सिद्धांत, चिकित्सीय लाभ, क्लिनिकल उपयोग एवं सुरक्षा पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी तथा विभिन्न रोगों के प्रबंधन में इसकी बढ़ती उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान प्रायोगिक प्रदर्शन एवं संवादात्मक चर्चा भी आयोजित की गई, जिससे प्रतिभागियों को ओज़ोन थेरेपी में प्रयुक्त उपकरणों, प्रक्रियाओं एवं क्लिनिकल प्रोटोकॉल की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हुई।
इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें स्वामी बजरंगदेव, सेवा प्रमुख–पतंजलि वेलनेस; साध्वी देव भूमि; डॉ. मयंक अग्रवाल- प्रति कुलपति; डॉ. दीपेश कुमार सक्सेना- रजिस्ट्रार; डॉ. ए.के. सिंह- डीन फैकल्टी ऑफ साइंसेज़ एवं नियंत्रक परीक्षा; डॉ. रवि पंडित- सीईओ, पतंजलि वेलनेस; डॉ. तोरण सिंह- डीन, फैकल्टी ऑफ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंसेज़; डॉ. अनिल वर्मा- निदेशक, FNYS तथा डॉ. कनक सोनी, एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, FNYS शामिल थे।
कार्यक्रम के दौरान स्वामी बजरंगदेव द्वारा संसाधन व्यक्तियों का सम्मान कर उन्हें उनके योगदान के लिए अभिनंदित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संगीता सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. कनक सोनी, एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, FNYS ने आभार व्यक्त (वोट ऑफ थैंक्स) करते हुए सभी अतिथियों, संसाधन व्यक्तियों, संकाय सदस्यों तथा प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस कार्यशाला में FNYS के संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. नागराज होसामनी (एसोसिएट प्रोफेसर), डॉ. संगीता सिंह (एसोसिएट प्रोफेसर), डॉ. सुमनलता (असिस्टेंट प्रोफेसर), डॉ. ललित कुमार (असिस्टेंट प्रोफेसर), डॉ. नयन बिस्वास (असिस्टेंट प्रोफेसर), डॉ. स्वाति (असिस्टेंट प्रोफेसर), डॉ. तनु (असिस्टेंट प्रोफेसर), डॉ. आयुषी कामदार (असिस्टेंट प्रोफेसर), डॉ. लक्ष्मी नायक (असिस्टेंट प्रोफेसर) तथा डॉ. निधि पाठक (असिस्टेंट प्रोफेसर) शामिल थे।
कार्यक्रम के सफल संचालन में FNYS के स्टाफ सदस्य अनिल सिंह राजपूत, सौरभ सिंह, अभिषेक सैनी तथा राहुल का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
इस प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रम पंतजलि विश्वविद्यालय एवं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ नेचुरोपैथी, पुणे की नेचुरोपैथी एवं समेकित चिकित्सा के क्षेत्र में शिक्षा, अनुसंधान तथा क्लिनिकल उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!