प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के चमोली पहुँचने पर गर्मजोशी से स्वागत

-गौचर से दिग्पाल गुसाईं –
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जनपद चमोली के प्रवेश द्वार गौचर पहुंचने पर व्यापारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चन्द्र वर्मा प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा सहित प्रदेश कार्यकारिणी का गढ़वाल और मंडल में व्यापारियों के साथ जनसंपर्क अभियान तहत जनपद चमोली के प्रवेश द्वार गौचर पहुंचने पर व्यापारियों ने उनका गर्मजोशी से किया।
इस अवसर पर आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष को व्यापारियों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। प्रदेश अध्यक्ष ने व्यापारियों की समस्याओं को सरकार के सामने विस्तार से रखने और उनका समाधान निकालने का आश्वासन दिया।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार डिमरी, सुरेश कुमार बिष्ट, माधव प्रसाद सेमवाल, कुमाऊं प्रभारी हर्षवर्धन पांडे, जिला अध्यक्ष नैनीताल विपिन गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी टीका मैखुरी, जिला अध्यक्ष चमोली ईश्वरी प्रसाद मैखुरी, जिला महामंत्री सुनील पंवार,नगर अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, भूपेंद्र बिष्ट, वीर सिंह, रमेश भंडारी, विजय प्रसाद डिमरी, नासिर, सूरज, संग्राम सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।
