नवरात्रि समापन पर नंदादेवी राजराजेश्वरी सिद्धपीठ देवराड़ा में हवन-यज्ञ व भंडारा
-हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट–
थराली, 2 अक्टूबर। नंदादेवी राजराजेश्वरी सिद्धपीठ देवराड़ा में नवरात्रि कार्यक्रम का समापन बुधवार को हवन-यज्ञ एवं भंडारे के आयोजन के साथ हुआ।
गुरुवार को विजयदशमी पर्व पर मां भगवती नंदा देवी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर हवन-यज्ञ के साथ मंदिर में जमाई गई हरियाली को काटकर पहले मां नंदा देवी को अर्पित किया गया, तत्पश्चात इसे प्रसाद रूप में भक्तों को वितरित किया गया। इस दौरान कन्या पूजन भी सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में क्षेत्र के दस गाँवों से आए नंदा भक्तों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष भुवन हटवाल, मुख्य पुजारी मंशाराम गौड़, योगेश गौड़, रंजीत सिंह रावत, रघुवीर सिंह गुसाईं, मोहन प्रसाद देवराड़ी, पुष्कर सिंह गुसाईं, गौरा देवी, जयंती पंत, सुरेंद्र सिंह गुसाईं, सचिव वीरेंद्र सिंह गुसाईं, मदन गुसाईं, पं. राजपांडे, थराली नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता रावत, विनोद रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप रावत, प्रदीप जोशी, लता देवी, महेशी देवी, पवन रावत, महावीर रावत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना व भंडारे में सक्रिय सहभागिता की।
