127 इन्फैंट्री बटालियन (टेरिटोरियल आर्मी) को मुख्यमंत्री प्रशंसा पुरस्कार
देहरादून, 25 अप्रैल । 127 इन्फैंट्री बटालियन टेरिटोरियल आर्मी (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को वर्ष 2025–26 के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री प्रशंसा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
बटालियन ने बीते वर्ष अपने निर्धारित लक्ष्य के तहत 8 लाख पौधरोपण करने के साथ-साथ “भागीदारी और जिम्मेदारी” अभियान के माध्यम से व्यापक स्तर पर वनीकरण कार्यक्रम संचालित किए। इन प्रयासों से न केवल पौधरोपण के लक्ष्य को मजबूती मिली, बल्कि आमजन में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित हुई।
उत्तराखंड सरकार द्वारा दिया गया यह सम्मान बटालियन की प्रतिबद्धता, अनुकरणीय कार्यशैली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उसके निरंतर प्रयासों का प्रमाण है।
