गौचर में भी धूमधाम से मनाया गया कांग्रेस का 139 वां स्थापना दिवस
गौचर, 28 दिसंबर (गुसाईं)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 139 वें स्थापना दिवस झंडारोहण व राष्ट्रगान के साथ धूमधाम से मनाया गया।
कांग्रेस कार्यालय में नगर अध्यक्ष सुनील पंवार की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी कांग्रेस के झंडारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान गाया।
इस अवसर पर मुकेश नेगी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 139 वें स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुनील पंवार, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश नेगी कांग्रेस की रीति नीति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बलिदान की वजह से ही देश को आजादी मिली है।
इस अवसर पर सेवादल के जिला अध्यक्ष कमल रावत, नगर महामंत्री मनोज नेगी, जिला महामंत्री अजय किशोर भण्डारी, महांबीर नेगी, जिला उपाध्यक्ष अर्जुन नेगी, एस. सी प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष एम एल राज, जिला महामंत्री लीला रावत , नगर उपाध्यक्ष अनीता चौहान, जिला उपाध्यक्ष मदन लाल टमटा, पूर्व मण्डी अध्यक्ष सन्दीप नेगी, कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष सन्तोष कोहली,कांग्रेस जिला सचिव भवानी लाल ,कैलाश रावत, आदि मौजूद रहे