त्योहारों और पोखरी मेले को लेकर शांति एवं यातायात व्यवस्था की बैठक सम्पन्न

पोखरी, 11 अक्टूबर (राणा)। आगामी धनतेरस, दीपावली तथा खादी ग्रामोद्योग एवं पर्यटन शरदोत्सव मेले के मद्देनज़र क्षेत्र में शांति एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना परिसर पोखरी में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष देवेन्द्र पंत ने की।
बैठक में व्यापारियों, टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों, ज्वेलर्स तथा स्थानीय पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। थानाध्यक्ष पंत ने सभी से आपसी भाईचारे एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में धनतेरस और दीपावली मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़े न करें तथा शांति एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
उन्होंने बताया कि 25 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाले सात दिवसीय हिमवत कवि चंद्र कुंवर बर्तवाल खादी ग्रामोद्योग एवं पर्यटन शरदोत्सव मेले के सफल संचालन के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने चेतावनी दी कि आपसी सौहार्द बिगाड़ने या कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में एसआई देवेन्द्र सिंह, एसआई दलवीर सिंह, भरत सिंह टोलियां, विनोद कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष विजय पाल सिंह रावत, कुंवर सिंह चौधरी, कुंवर सिंह खत्री, संतोष चौधरी, बिष्णु प्रसाद चमोला, लकी ज्वेलर्स, धारी देवी ज्वेलर्स, सत्यम ज्वेलर्स, राजेन्द्र त्रिपाठी, हर्षवर्धन चौहान, पंकज नेगी, द्वारिका प्रसाद थपलियाल, खेमराज चौधरी, संदीप चौधरी, ध्रुव रावत, रमेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, पुलिसकर्मी और टैक्सी यूनियन पदाधिकारी उपस्थित रहे।
