ऊर्जा कामगार संगठन के चुनाव में ज्योति प्रकाश बहुगुणा अध्यक्ष, महेंद्र सिंह राणा सचिव चुने गए
गौचर, 25 अक्टूबर (गुसाईं)। ऊर्जा कामगार संगठन के चुनाव में ज्योति प्रकाश बहुगुणा को अध्यक्ष और महेंद्र सिंह राणा को सचिव चुना गया।
बुधवार को कुंदन सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित ऊर्जा कामगार संगठन की बैठक में संगठन की मजबूती और एकजुटता पर बल दिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से संगठन का पुनर्गठन करते हुए मंडलीय स्तर पर चुनाव संपन्न हुए।
चुनाव में ज्योति प्रकाश बहुगुणा को अध्यक्ष, महेंद्र सिंह राणा को सचिव, कुलदीप सिंह सौंरियाल को उपाध्यक्ष, कुंदन सिंह राणा को संरक्षक, दिनेश कुमार को उप सचिव तथा पवन बुटोला को कोषाध्यक्ष चुना गया।
इस अवसर पर उदयराम चौकियाल, एच.के. पुरोहित, आशीष थपलियाल, अतुल गैरोला, सोबन सिंह सौंरियाल और मुन्ना सिंह बिष्ट सहित कई अन्य को कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया।
