क्षेत्रीय समाचार

दीवाली के दिन तोहफ़े लेकर पहुंचा प्रशासन आपदा पीड़ितों के पास

-हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट-

थराली, 21 अक्टूबर। दीपावली के पावन पर्व पर प्रशासन ने थराली तहसील क्षेत्र के आपदा पीड़ितों को राहत पहुंचा कर उनकी दीपावली को रंग-बिरंगी बनाने का प्रयास किया।

दीपों के त्योहार दीपावली के पर्व पर थराली के उपजिलाधिकारी अबरार अहमद एवं कर्णप्रयाग के उपजिलाधिकारी सोहन सिंह रांगण के नेतृत्व में जिला प्रशासन के निर्देश पर थराली के राजस्व विभाग का एक दल आपदाग्रस्त थराली के खटगोला तोक, चेपड़ो, सागवाड़ा आदि गांवों में पहुंचा जहां पर उन्होंने आपदा पीड़ितों को कंबल सहित अन्य राहत सामाग्रीयों का वितरण करते हुए पीड़ितों की दीपावली को शुभ बनाने के साथ ही उन्हें ठंड से बचने का प्रयास किया गया।

इस दल में/राजस्व उप निरीक्षक रोबिट सिद्दीकी, मनीष सिंह सहित तहसील कार्यालय के अन्य कर्मचारी मौजूद थे। थराली के उपजिलाधिकारी अबरार अहमद ने बताया कि निकट भविष्य में भी आपदा पीड़ितों को प्रशासन के द्वारा हरसंभव मदद पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!