जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव-2025 गौचर में संपन्न, 324 प्रतिभागियों ने प्रदर्शित की वैज्ञानिक प्रतिभा
पोखरी/गौचर, 25 अक्टूबर (राणा/गुसाईं)।पी.एम. श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, गौचर में जिला विज्ञान समन्वयक गंभीर सिंह असवाल के निर्देशन में जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव-2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस विज्ञान महोत्सव में जिले के विभिन्न विकासखण्डों से आए 324 छात्र-छात्राओं तथा 100 मार्गदर्शक शिक्षकों ने प्रतिभाग कर अपनी वैज्ञानिक सोच और नवाचार क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

समारोह का शुभारंभ नगरपालिका गौचर के पूर्व अध्यक्ष मुकेश नेगी, गो सेवा आयोग के प्रांतीय सदस्य अनिल नेगी, प्रधानाचार्य डा. सुमन ध्यानी शर्मा, प्रधानाचार्य शिशुपाल सिंह नेगी, जिला विज्ञान समन्वयक गंभीर सिंह असवाल, रा.इ.का. कर्णप्रयाग के प्रधानाचार्य प्रकाश राणा तथा रा.इ.का. नैनीसैंण के प्रधानाचार्य डा. जगदीश कंसवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने सतत कृषि, हरित ऊर्जा, अपशिष्ट प्रबंधन, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, जल संरक्षण, तथा उभरती प्रौद्योगिकियों पर आधारित आकर्षक एवं उपयोगी मॉडल प्रस्तुत किए, जिनमें नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण स्पष्ट दिखाई दिया।
प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे:
सतत कृषि: चांदनी और सानिया — प्रथम
अपशिष्ट प्रबंधन: अनुज कुमार और युवराज सिंह — प्रथम
हरित ऊर्जा: ऐहसान और महक — प्रथम
उभरती प्रौद्योगिकियां: आराध्य और प्रांजल कंडारी — प्रथम
मनोरंजक गणितीय मॉडलिंग: अंश और ऋषि — प्रथम
स्वास्थ्य एवं स्वच्छता: तृषा और कृष्णकांत — प्रथम
जल संरक्षण व प्रबंधन: आर्यन नेगी और नितिन सिंह — प्रथम
विज्ञान नाट्य प्रतियोगिता में:
जनता इंटर कॉलेज झिंझोणी — प्रथम
रा.बा.इ.का. गौचर — द्वितीय
रा.क.उ.मा.वि. नैग्वाड — तृतीय रहे।
कार्यक्रम का संचालन गंभीर सिंह असवाल एवं सुरेंद्र राणा ने किया।
इस अवसर पर शिक्षकों एवं अतिथियों में आशादीप मैठाणी, अनुसूया सोनियाल, साधना कुंवर, वीरेंद्र सिंह नेगी, संदीप नेगी, सुरेंद्र खंडूड़ी, दीवान नेगी, गजेन्द्र बिष्ट, गीता डिमरी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
