राष्ट्रपति 2 से 4 नवंबर तक उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगी
नयी दिल्ली, 1 नवंबर । राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 2 से 4 नवंबर, 2025 तक उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति 2 नवंबर से 4 नवंबर तक उत्तराखंड में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगी। इस दौरान वह हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और काठगोदाम सहित कई …
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने उत्तराखंड दौरे की शुरुआत 2 नवंबर को हरिद्वार से करेंगी। सुबह 11:25 बजे वह पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम में राष्ट्रपति देशभर से आए छात्रों को डिग्रियां और मेडल प्रदान करेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन में रात्रि विश्राम करेंगी।
3 नवंबर को राष्ट्रपति उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती के अवसर पर देहरादून में उत्तराखंड विधानसभा को संबोधित करेंगी। उसी दिन, वह नैनीताल स्थित राजभवन की स्थापना के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में भी शामिल होंगी। 4 नवंबर को राष्ट्रपति कैंची धाम स्थित नीम करोली बाबा के आश्रम जायेंगी। नई दिल्ली लौटने से पहले, राष्ट्रपति नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।
