बी.फार्मा में टॉप करने पर अंशिका कठैत को राज्यपाल का स्वर्ण पदक
पोखरी, 13 दिसंबर (राणा)। विकासखंड पोखरी के गुनियाला गांव की कु. अंशिका कठैत ने वर्ष 2024 के दो वर्षीय बी.फार्मा पाठ्यक्रम में उत्तरांचल विश्वविद्यालय, देहरादून में शीर्ष स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 12 दिसंबर को देहरादून में आयोजित दीक्षांत समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने उन्हें स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया।
कु. अंशिका कठैत की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अंशिका के पिता डॉ. बृजेंद्र कठैत जूनियर हाईस्कूल जौरासी में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत हैं।
स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र सिंह भण्डारी, बदरीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला, नगर पंचायत अध्यक्ष सोहन लाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत, ब्लॉक प्रमुख राजी देवी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र रावत, प्रीति भण्डारी, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत, रमेश चौधरी, थालाबैड वार्ड से जिला पंचायत सदस्य एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह राणा, विष्णु प्रसाद चमोला, पूर्व प्रधानाचार्य कुंवर सिंह चौधरी, राज्य आंदोलनकारी संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर सिंह खत्री सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने कु. अंशिका को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
