नरेन्द्रनगर कॉलेज के लैब अस्सिटेंट नितिन का निधन
नरेंद्रनगर। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में कार्यरत नितिन शर्मा, प्रयोगशाला सहायक, रसायन विज्ञान का आकस्मिक निधन रविवार को हो गया है।
इस दुखद घटना पर महाविद्यालय द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया। महाविद्यालय परिवार ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की ।
