पर्यावरण

एनएसएस शिविरार्थियों ने बंदरखंड गांव में श्रमदान कर स्वच्छता का दिया संदेश

गौचर, 21 फरबरी (गुसाईं)। राजकीय पॉलिटेक्निक गौचर के एनएसएस शिविरार्थियों ने शनिवार को पालिका क्षेत्र के बंदरखंड गांव के समीप श्रमदान कर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान शिविरार्थियों ने झाड़ियां काटकर क्षेत्र की साफ-सफाई की तथा फलदार पौधों के संरक्षण का भी कार्य किया।

टीम इंचार्ज प्रिया और अनुष्का के नेतृत्व में गौरी, ऋषिका, पूनम, निकिता, सिमरन, भावना, अक्षिता, आकांक्षा, मुस्कान, अनुष्का कनवासी, अनुसषिका, ऐश्वर्या, प्राची रावत, ज्योति कठैत, ज्योति रावत, ममता, नैना, रिया, दिव्या, हिमानी, अनुष्का बर्तवाल, अक्षय, आशीष रावत, अशोक, सागर, हिमांशु, नवीन, कृष्णा, आकाश, शौर्य, प्रियांशु सहित अन्य शिविरार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

शिविरार्थियों ने गांव के सार्वजनिक स्थलों के साथ-साथ रावल देवता एवं देवी मंदिर परिसर की भी साफ-सफाई की। उनके इस प्रयास से ग्रामीणों में स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ी।

कार्यक्रम के दौरान बंदरखंड गांव के राजे सिंह कनवासी, दिग्पाल गुसाईं, महिला अध्यक्ष उर्मिला धरियाल, इशमिता गुसाईं, शशि कनवासी, पूनम कनवासी, गुड्डी कनवासी, भागा कनवासी, सरिता भंडारी, जशदेई कनवासी सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे और शिविरार्थियों के प्रयासों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!