Front Page

अर्ध कुम्भ-2027 और जिला योजनाओं के लिए 1300 करोड़ की स्वीकृति

 

देहरादून, 9 अप्रैल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला-2027 के तहत अवस्थापना सुविधाओं के विकास में तेजी लाने तथा जिला योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कुल 1300 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों की 28 महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए ₹282.29 करोड़ की धनराशि के अनुमोदन को मंजूरी दी है। कुम्भ मेला-2027 को दिव्य और भव्य स्वरूप प्रदान करने की दिशा में राज्य सरकार का यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की जिला योजना संरचना के अंतर्गत राज्य के सभी जनपदों के लिए कुल ₹1018.21 करोड़ की धनराशि जनपदवार आवंटित किए जाने की स्वीकृति भी प्रदान की है। इस धनराशि से जनपदों में संचालित विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को गति मिलने के साथ-साथ प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को भी बल मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनकल्याण से जुड़ी विभिन्न विकास योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रदेश की जनता को योजनाओं का समय पर पूरा लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!