चार धाम में पहुंचे 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालु
देहरादून, 27 अप्रैल । राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार विगत शनिवार सांय 7:00 बजे तक श्री बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में 02 लाख 38 हजार 590 तीर्थ यात्रियों ने दर्शनों का पुण्य लाभ प्राप्त किया। शनिवार को 55 हजार 998 से तीर्थ यात्री चार धाम पहुंचे।
बद्रीनाथ धाम में 37 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
श्री बद्रीनाथ धाम में कपाट खुलने की तिथि 23 अप्रैल से 25 अप्रैल तक 37,884 तीर्थ यात्रा धाम पहुंचे। शनिवार को धाम में 13,107 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
केदारनाथ धाम में पहुंचे सबसे अधिक 1,24,782 तीर्थ यात्री
