शिक्षा/साहित्यसुरक्षा

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के 44 कैडेटों ने उत्तीर्ण की एनडीए की लिखित परीक्षा

 

घोड़ाखाल (नैनीताल), 12 अक्टूबर। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के 44 कैडेटों ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। सफल कैडेटों में 30 विद्यालय के वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2026-27 की कक्षा 12 के विद्यार्थी हैं, जबकि 14 कैडेट मार्च 2026 में उत्तीर्ण हुए बैच के हैं।

विद्यालय की इस उपलब्धि से सैन्य अधिकारी बनने की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों में उत्साह है। यह सफलता कैडेटों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा विद्यालय की अनुशासित शैक्षणिक व्यवस्था का परिणाम मानी जा रही है।

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल लंबे समय से भारतीय सशस्त्र सेनाओं के लिए भावी अधिकारी तैयार करने की दिशा में कार्यरत है। एनडीए की लिखित परीक्षा में एक साथ 44 कैडेटों की सफलता को विद्यालय की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

विद्यालय की प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन मधु सेंगर तथा समस्त शिक्षकों और कर्मचारियों ने सफल कैडेटों को बधाई देते हुए आगामी सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया के अन्य चरणों में सफलता की शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!