वायु सेना प्रमुख ने एयर विंग एनसीसी कैडेट के साथ उड़ान भरी
The Chief of Air Staff (CAS), Air Chief Marshal AP Singh undertook a flying sortie with Senior Wing (SW) Cadet Jakkula Tejasvi Reddy of National Cadet Corps (NCC), on October 20, 2026 at the Air Force Academy, Dundigal. The sortie took place before the Air Chief’s final flying sortie with his first flying instructor.
नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर । वायु सेना प्रमुख (सीएएस), एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने 20 अक्टूबर, 2026 को वायु सेना अकादमी, डुंडिगल में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की सीनियर विंग (एसडब्ल्यू) कैडेट जक्कुला तेजस्वी रेड्डी के साथ उड़ान भरी। यह उड़ान वायु सेना प्रमुख की अपने पहले उड़ान प्रशिक्षक के साथ अंतिम उड़ान से पहले आयोजित की गई थी।
कैडेट को उड़ान-पूर्व तैयारियों के हिस्से के रूप में कॉकपिट से परिचित कराया गया, सुरक्षा जानकारी दी गई, इजेक्शन-प्रक्रिया से अवगत कराया गया और उनकी चिकित्सा जांच की गई। किरन एयरक्राफ्ट में सवार होने से पहले, वायु सेना प्रमुख ने उन्हें इसके विनिर्देशों (स्पेसिफिकेशंस), प्रमुख घटकों, इंजन के कार्यप्रणाली, कॉकपिट प्रक्रियाओं और सुरक्षा तंत्र के बारे में जानकारी दी। उन्होंने उड़ान के दौरान विभिन्न उड़ान युक्तियों (फ़्लाइट मैन्यूवर्स), उड़ान कोणों और तीखे मोड़ों (स्टीप टर्न्स) के बारे में समझाया। उन्होंने कैडेट को उनके मार्गदर्शन में इन युक्तियों का अभ्यास करने का अवसर भी दिया।

