Front Page

विनसर पब्लिशिंग कंपनी के संस्थापक कीर्ति नवानी गौचर मेले में सम्मानित

 

गौचर, 14 नवंबर (गुसाईं/ शास्त्री)। सीमांत चमोली जनपद में शनिवार से शुरू हुए ऐतिहासिक 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले में देहरादून स्थित विनसर पब्लिकेशन के संस्थापक कीर्ति नवानी को प्रतिष्ठित महेशानंद नौटियाल शिक्षा एवं साहित्य प्रसार सम्मान से सम्मानित किया गया। मेले के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
श्री कीर्ति नवानी को ‘पंडित महेशानन्द नौटियाल शिक्षा एवं साहित्य प्रसार सम्मान- 2026’ से नवाजा गया है। श्री नवानी को यह पुरस्कार उत्तराखंड में शिक्षा, साहित्य और प्रकाशन के क्षेत्र में किए गए उनके उल्लेखनीय और निरंतर योगदान के लिए दिया गया है।
इसी कार्यक्रम में चमोली जिले के वरिष्ठ पत्रकार ललित प्रसाद लखेड़ा को पत्रकारिता एवं साहित्य में योगदान के लिए ‘गोविन्द प्रसाद नौटियाल स्मृति सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि वर्ष 73 वर्ष पूर्व उस जमाने के प्रख्यात पत्रकार गोविंद प्रसाद नौटियाल ने स्थानीय लोगों के सहयोग से गौचर मेले का आयोजन शुरू किया था, जो तब से नित नए आयाम स्थापित करते हुए आज प्रदेश का प्रमुख मेला बन गया है।
आज से शुरू हुआ यह मेला आगामी 20 नवंबर तक चलेगा। इस ऐतिहासिक गौचर मेले के उद्घाटन समारोह में साहित्य और पत्रकारिता से जुड़ी विभूतियों को सम्मानित करने की परंपरा के तहत कीर्ति नवानी और ललिता प्रसाद लखेड़ा को समारोह में सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!