व्यापार संघ ने अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मांग की
गौचर, 14 सितम्बर। व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल ने पुलिस चौकी प्रभारी को पत्र सौंपकर क्षेत्र में व्याप्त अपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने की मांग की है।
गौचर पुलिस चौकी प्रभारी को सौंपे पत्र में में व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, ने कहाम् कि पालिका क्षेत्र के गौचर मैदान से लेकर हवाई पट्टी,केंद्रीय विद्यालय क्षेत्र के आसपास असमाजिक तत्वों ने नसे का अड्डा बना दिया है।
इनके द्वारा गाली गलौज व आपस में लड़ाई झगड़ा करने से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मैदान के अंदर जगह जगह टूटी हुई कांच की बोतलें पड़ी रहने से लोगों को खासकर धंबच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि।असामाजिक तत्वों द्वारा किए जा रहे अनैतिक कार्यों पर अंकुश लगाने की मांग की है।
